NoukriWale

India's Most Trusted Employment News Portal

Home / Job Details

Delhi Police Constable Recruitment 2026: Apply Online for 7500+ Posts, Syllabus & Physical

Share on WhatsApp Share on Telegram
Delhi Police Constable Recruitment 2026: Apply Online for 7500+ Posts, Syllabus & Physical
📝 Short Information: Staff Selection Commission (SSC) jald hi Delhi Police me Constable (Executive) Male and Female ke 7500+ pado par bharti 2026 ka notification jari karne wala hai. Jo bhi ummidwar 12th pass hain aur police ki vardi pahnna chahte hain, unke liye ye sunehra mauka hai. Is post me Delhi police constable 2026 ka naya syllabus, age limit, height, aur physical test (PET/PST) ki puri jankari hindi me di gayi hai.

Delhi Police Constable Recruitment 2026: अगर आपका सपना पुलिस की वर्दी पहनने और देश की राजधानी दिल्ली में सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) करने का है, तो आपके लिए साल 2026 की सबसे शानदार खुशखबरी आ गई है!

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल (कार्यकारी) पुरुष और महिला के 7500 से अधिक पदों पर बम्पर भर्ती (Delhi Police Vacancy 2026) का नोटिफिकेशन जल्द ही जारी किया जाने वाला है। पूरे भारत (All India) से 12वीं पास युवा इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। NoukriWale.com की इस खास पोस्ट में हमने दिल्ली पुलिस कांस्टेबल का नया सिलेबस, आयु सीमा, और शारीरिक मापदंड (Physical Test) की पूरी जानकारी एकदम आसान हिंदी भाषा में दी है।

🚓 दिल्ली पुलिस और SSC की हर अपडेट सबसे तेज़!

Delhi Police का सिलेबस PDF, पुराने पेपर और एडमिट कार्ड की लिंक सीधा अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा ग्रुप अभी ज्वाइन करें।

👉 Join NoukriWale Telegram Group

📋 Delhi Police Vacancy 2026: भर्ती का विवरण (Overview)

विभाग (Department) Delhi Police (परीक्षा SSC द्वारा)
पद का नाम (Post Name) Constable (Executive) - Male & Female
कुल पद (Total Vacancy) 7500+ Posts (Expected)
नौकरी का स्थान (Job Location) New Delhi (नई दिल्ली)

🎓 शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा (Eligibility & Age Limit)

  • शैक्षिक योग्यता (Education): उम्मीदवार का भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (10+2) पास होना अनिवार्य है।
  • 🚨 ड्राइविंग लाइसेंस (सिर्फ लड़कों के लिए): पुरुष (Male) उम्मीदवारों के पास फिजिकल टेस्ट (PE&MT) के समय मोटरसाइकिल या कार का Valid LMV Driving License होना बेहद ज़रूरी है। (लर्निंग लाइसेंस मान्य नहीं होगा)। महिलाओं के लिए लाइसेंस ज़रूरी नहीं है।
  • आयु सीमा (Age Limit): जनरल (UR) कैटेगरी के उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए।
  • आयु में छूट: सरकारी नियमों के अनुसार OBC को 3 वर्ष और SC/ST वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट मिलेगी।

🏃‍♂️ शारीरिक मापदंड और फिजिकल टेस्ट (Delhi Police Physical Test)

दिल्ली पुलिस में भर्ती होने के लिए लिखित परीक्षा के बाद आपका फिजिकल टेस्ट (PE & MT) होता है। इसके मापदंड इस प्रकार हैं:

इवेंट (Physical Event) पुरुष (Male - Gen/OBC) महिला (Female - Gen/OBC)
ऊंचाई (Height) 170 cm 157 cm
सीना (Chest) 81 - 85 cm (4 cm फुलाव) लागू नहीं (NA)
1600 मीटर दौड़ (Running) 6 मिनट में 8 मिनट में
लंबी कूद (Long Jump) 14 फीट 10 फीट
ऊंची कूद (High Jump) 3 फ़ीट 9 इंच 3 फ़ीट

📚 Delhi Police Exam Pattern (परीक्षा कैसे होगी?)

कम्प्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) कुल 100 अंकों की होगी, जिसके लिए 90 मिनट (डेढ़ घंटा) का समय मिलेगा:

  • GK & Current Affairs: 50 प्रश्न (50 अंक)
  • Reasoning: 25 प्रश्न (25 अंक)
  • Numerical Ability (Maths): 15 प्रश्न (15 अंक)
  • Computer Fundamentals: 10 प्रश्न (10 अंक)
  • नोट: परीक्षा में 0.25 (1/4) अंक की Negative Marking (नेगेटिव मार्किंग) भी होती है।

❓ दिल्ली पुलिस कांस्टेबल 2026 से जुड़े सवाल (FAQs)

Q1: दिल्ली पुलिस कांस्टेबल की इन-हैंड सैलरी (Salary) कितनी होती है?

Ans: दिल्ली पुलिस कांस्टेबल की नौकरी पे-लेवल 3 (₹21,700- ₹69,100) के अंतर्गत आती है। दिल्ली (Class X City) होने के कारण HRA और अन्य भत्ते ज्यादा मिलते हैं, जिससे शुरुआती इन-हैंड सैलरी लगभग ₹38,000 से ₹42,000 प्रति माह के बीच बनती है।

Q2: क्या लड़कियां (Female) और दूसरे राज्य के छात्र यह फॉर्म भर सकते हैं?

Ans: जी हाँ, बिल्कुल! पूरे भारत के किसी भी राज्य (UP, Bihar, Haryana etc.) के लड़के और लड़कियां यह फॉर्म भर सकते हैं। दिल्ली पुलिस एक सेंट्रल जॉब है, इसलिए इसमें सभी राज्यों को बराबर मौका मिलता है और सेंटर भी आपके अपने राज्य में ही दिया जाता है।

🔗 Important Links

Apply Online Click Here

🔥 More Related Jobs

HSSC Haryana Police Constable Online Form 2026 (Re-Open): 5500 पदों पर आवेदन का दोबारा मौका! Last Date: 28 Mar 2026
UP Police SI Exam City 2026 Out: Daroga Bharti Exam Date & Admit Card Link Last Date: 13 Mar 2026
SSC CPO Recruitment 2026: Delhi Police & CAPF SI (4000+ Posts) Apply Online, Syllabus Last Date: 30 Jun 2026
Police SI Kaise Bane 2026: Sub Inspector (Daroga) Banne Ki Puri Jankari, Qualification, Height & Salary Last Date: 31 Dec 2026